आयकर नीति और सोने को लेकर जो असमंजस की स्थिति बनी है उस पर केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने सफाई दी है। ट्विटर के जरिये उन्होंने कहा कि कुछ लोग इसको लेकर भ्रम फैला रहे हैं जो गलत है। अगर आपके पास काफी लंबे वक्त से सोना पड़ा है या आपके गहने पुश्तैनी हैं तो घबराने की कोई जरूरत नहीं है, उसके बारे में न कोई जांच होगी और न ही कोई पूछताछ।