फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Tariffs on India: 'PM मोदी को झुकने की जरूरत नहीं', डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ का अमेरिका में ही विरोध

Sat, 09 Aug 2025 12:16 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

US Tariffs on India: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाने के फैसले का अब वहीं विरोध शुरू हो गया है। डोनाल्ड ट्रंप अब अमेरिका में ही घिरते ही नजर आ रहे हैं। पूर्व अमेरिकी उप-विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने सीएनबीसी इंटरनेशनल को दिए एक साक्षात्कार में भारत पर ट्रंप के टैरिफ की निंदा की। उन्होंने कहा कि टैरिफ के कारण अब अमेरिका-भारत के संबंधों पर खतरा मंडरा रहा है।

पूर्व अमेरिकी उप-विदेश मंत्री कर्ट कैंपबेल ने कहा, 21वीं सदी में अमेरिका का  भारत के साथ एक महत्वपूर्ण रिश्ता है। अब इसमें से बहुत कुछ खतरे में है। राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत और प्रधानमंत्री मोदी के बारे में जिस तरह की बातें की हैं, उसने भारत सरकार को मुश्किल में डाल दिया है। उन्होंने भारत को सलाह देते हुए कहा, प्रधानमंत्री मोदी को राष्ट्रपति ट्रम्प की शर्तों को नहीं मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि रूस के साथ संबंधों को लेकर अमेरिका की ओर से भारत पर दबाव डालना उल्टा साबित हो सकता है।

कैंपबेल ने कहा, अगर आप भारत से कहेंगे कि उसे रूस के साथ अपने संबंधों का त्याग करना होगा, तो भारतीय रणनीतिकार ठीक इसका उल्टा करेंगे। कैंपबेल ने कहा कि 21वीं सदी में अमेरिका के लिए प्रौद्योगिकी, शिक्षा और सैन्य सहयोग के मामले में अमेरिका और भारत के बीच का संबंध बहुत महत्वपूर्ण है, और इसमें से अधिकांश ट्रंप की हरकतों के कारण अब खतरे में है। उधर, अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को कहा कि "भारत एक रणनीतिक साझेदार है" और उसके साथ "पूर्ण और स्पष्ट बातचीत" चल रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें