फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गिर में रिहायशी इलाके में खुलेआम घूमते दिखे दो शेर

Sat, 17 Sep 2016 12:35 PM IST
वीडियो डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली

गुजरात के सोमनाथ जिले के गिर में दो एशियाई शेर खुलेआम घूमते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। खास बात ये है कि ये कुछ मवेशियों का पीछा करते करते ये शेर भटककर रिहायशी इलाके में पहुंच गए। शेरों की ये चहलकदमी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। मुख्य वन संरक्षक आरएल मीणा ने बताया कि पिछले कुछ समय में शेरों की आबादी बढ़ी है। इसके कारण ये भटककर मानव बस्तियों तक भी पहुंच रहे हैं। वहीं शेरों के घूमने की सूचना से क्षेत्र के लोगों में आतंक फैल गया है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें