अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब का अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके भाइयों को लेकर बयान सामने आया है। अगरतला में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम की तारीफ करते हुए देब ने कहा है कि क्या आपने कभी ऐसा प्रधानमंत्री देखा है जिसका परिवार आज भी पुराने हालात में ही जिंदगी जी रहा हो। देब ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी का एक भाई ऑटो चलाता है और दूसरा किराने की दुकान चलाता है।