फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update Today: गुजरात में पानी का सैलाब, लोग परेशान | Weather Forecast | Gujarat | Amar Ujala

Wed, 25 Jun 2025 09:37 AM IST
तन्मय बरनवाल अमर उजाला, नोएडा

गुजरात में मानसून की धुआंधार एंट्री से लोग बेहाल हो गए है, राज्य के कई जिलों में जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि 28 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होगी। सूरत में रविवार से बारिश होने के बाद काफी इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके बाद स्कूल बंद किए गए हैं। साथ ही लोग अब घरों से बाहर निकलने से भी कतरा रहें है। गुजरात में मानसून की धुआंधार बैटिंग से राज्य के कई जिलों जलभराव से हालात बिगड़ गए हैं। मौसम विभाग ने अनुमान व्यक्त किया है कि 28 जून तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में हल्की से भारी बारिश होगी। सूरत में रविवार से बारिश होने के बाद काफी इलाकों में जलभराव हो गया है। इसके बाद स्कूल बंद किए गए हैं। मानसून ने पिछले 24 घंटों में जमकर कहर बरपाया है। खबरों की मानें तो राज्य के 100 से ज्यादा तालुकों में हल्की से भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशंस सेंटर के अनुसार, जामनगर के जोडिया में सबसे ज्यादा 7.17 इंच बारिश हुई, इसके बाद मेन्दरदा (5.7 इंच), अमीरगढ़ (5.0 इंच), केशोद (4.9 इंच), कलावड (4.6 इंच) और पालसाना (5.6 इंच) में भारी बारिश हुई।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले कुछ दिनों तक बारिश जारी रहने की चेतावनी दी है। अमरेली, भावनगर, नवसारी, वलसाड, बोटाड, अरावली, महिसागर, दाहोद, वडोदरा, आनंद, भरूच और पंचमहल जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा, बनासकांठा, साबरकांठा, तापी, सूरत, डांग, मेहसाणा, गांधीनगर, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, खेड़ा, राजकोट, गिर सोमनाथ, जूनागढ़, छोटा उदेपुर और नर्मदा में भारी बारिश का पूर्वानुमान है। 24 जून को सौराष्ट्र और दक्षिण गुजरात के 16 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। अमरेली, भावनगर, नवसारी और वलसाड के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि राजकोट, जूनागढ़, गिर सोमनाथ, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, वडोदरा, छोटा उदेपुर, पंचमहल और दाहोद के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें