पांच राज्यों में चुनाव से पहले सुप्रीम कोर्ट ने वो याचिका स्वीकार कर ली है, जिसमें दागीयों या अपराधियों को चुनाव लड़ने से रोकने की अपील की गई थी। मामले की सुनवाई करते हुए नवनिर्वाचित चीफ जस्टिस जे एस खेहर ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट इस मामले में जल्द पांच जजों की संविधान पीठ का गठन करेगा। कोर्ट ने माना कि ये बेहद ही गंभीर मामला है कि 33 फीसदी जनप्रतिनिधियों पर गंभीर मामले दर्ज हैं, ऐसे लोगों को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए।