भारतीय नौसेना के तरकश में एक और ब्रह्मास्त्र जुड़ गया है। शुक्रवार को नौसेना के एक युद्ध पोत से जमीन पर अचूक मार करने वाली सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल ब्रह्ममोस का सफल परीक्षण किया गया। ब्रह्मोस मिसाइल की मारक क्षमता 290 किलोमीटर और गति करीब 3500 किमी/घंटा है. इससे जमीन, समुद्र और उपसमुद्र से समुद्री और जमीनी निशानों पर अचूक हमला किया जा सकता है।