भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने अपनी ही पार्टी पर बयान देते हुए कहा कि गोवा और कश्मीर को देखने के बाद मुझे लगता है कि अगर हम एक ही पार्टी के रूप में बीजेपी के साथ रह गए तो देश का लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। तो वहीं कर्नाटक और गोवा में जूझ रही कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने भाजपा पर लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता को खत्म करने का आरोप लगाया।