पंजाब चुनाव में मोगा सीट से सोनू सूद की बहन मालविका सूद चुनाव लड़ रही हैं। अब सोनू सूद ने आरोप लगाया है कि अकाली दल के लोग मोगा में मतदाताओं को धमका रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे थे जिसका अकाली दल ने विरोध किया था। अकालियों के विरोध के बाद सोनू सूद की कार भी जब्त कर ली गई थी।