सेना के कोर्ट मार्शल में सिपाही चंदू बाबूलाल चव्हाण को दोषी माना गया। सूत्रों के मुताबिक सिपाही चंदू को दो महीने 29 दिन की जेल और दो साल की पेंशन में कटौती की गई है। चंदू पिछले साल सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान 29 सितम्बर को एलओसी पार करके पाकिस्तान चला गया था।