फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shubhanshu Shukla Return: शुभांशु शुक्ला की वापसी पर पीएम मोदी ने कही ये बात

वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 15 Jul 2025 07:12 PM IST

शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से मंगलवार को सकुशल वापसी हो गई है। शुभांशु शुक्ला का यान धरती पर सकुशल उतरा।  प्रशांत महासागर में यान का सफल स्प्लैशडाउन हुआ। यान के समुद्र में उतरते ही पूरा देश खुशी से झूम उठा। इसके साथ ही शुभांशु शुक्ला ने इतिहास रच दिया है। जैसे ही शुभांशु शुक्ला और क्रू के अन्य सदस्यों को लेकर यान समुद्र में उतरा, देश में भावनाओं का ज्वार उमड़ पड़ा। शुभांशु के माता-पिता भावुक और गौरवान्वित होते हुए इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। तो वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु शुक्ला का धरती पर खास अंदाज में स्वागत किया। पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला के सकुशल धरती पर लौट आने पर... खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं। जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के सकुशल धरती पर लौटने पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि भारत ने आज अंतरिक्ष की दुनिया में एक चिरस्थायी मुकाम हासिल कर लिया है। यह भारत के लिए गर्व का पल है कि हमारा बेटा सकुशल धरती पर लौट आया है। आपको बता दें कि शुभांशु शुक्ला को एक्सिओम-4 मिशन के तहत 25 जून 2025 को नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में बिठाकर रवाना किया गया था। उनकी लॉन्चिंग फैल्कन-9 रॉकेट के जरिए कराई गई थी। 26 जून को एक्सिओम-4 ISS पर डॉक कर गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें