महाराष्ट्र चुनाव काउंटिंग के बीच शिवसेना नेता संजय राउत का बयान आया है। उन्होंने उद्धव ठाकरे से मिलने से पहले मीडिया को कहा कि मैं उद्धव ठाकरे जी से मिलने वाला हूं। वहीं पार्टी के प्रदर्शन पर वो बोले कि नंबर इतने भी बुरे नहीं हैं, ऐसा होता है कभी-कभी। वहीं भाजपा से गठबंधन पर उनका कहना था कि हां वो जरूर गठबंधन जारी रखने पर बात करेंगे क्योंकि हमारे बीच 50-50 फॉर्मूले पर सहमति बनी है।