फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: राहुल गांधी के समर्थन में शशि थरूर, 'वोट चोरी' वाले आरोपों पर कह दी बड़ी बात

Fri, 08 Aug 2025 05:18 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Shashi Tharoor on Rahul Gandhi: लोकसभा सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाने के बाद देशभर में बयानबाजी तेज हो गई है। इसी बीच, राहुल के आरोपों पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। शशि थरूर ने शुक्रवार को राहुल गांधी द्वारा चुनावों में धांधली के लगाए गए आरोपों को गंभीर बताया है। उन्होंने कहा कि इन सवालों पर सभी दलों और मतदाताओं के हित में गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। उन्होंने चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है।

दरअसल, शशि थरूर ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि हमारा लोकतंत्र बहुत कीमती है, इसे लापरवाही, अयोग्यता या जानबूझकर की गई छेड़छाड़ से कमजोर नहीं होने देना चाहिए। चुनाव आयोग को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए और देश को जानकारी देते रहना चाहिए। बता दें कि, शशि थरूर ने कांग्रेस द्वारा साझा किए गए राहुल गांधी के प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को टैग करते हुए यह टिप्पणी की।

राहुल गांधी के आरोपों पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बड़ा बयान दिया है। प्रियंका गांधी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "पूरा देश यह कह रहा है कि चुनाव आयोग अच्छी तरह से जांच करे और तब बोले...कोई आपको सबूत दे रहा है...तो उस सबूत को लें, जांच करें और देश को बताएं कि क्या हो रहा है...यह सरकार बिलकुल कमजोर हो गई है। सदन नहीं चला पा रही है…"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें