फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAP MLA Mehraj Malik Arrest: AAP विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी पर भड़के संजय सिंह, पुलिस ने किया नजरबंद

Thu, 11 Sep 2025 04:34 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम


AAP MLA Mehraj Malik Arrest: जम्मू-कश्मीर के डोडा से आम आदमी पार्टी के विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल मच गया है। विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ श्रीनगर पहुंचे आप सांसद संजय सिंह को सरकारी गेस्ट में नजरबंद कर दिया गया। इससे जम्मू-कश्मीर में सियासी पारा चढ़ गया है। वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला भी आप सांसद संजय सिंह से मिलने पहुंचे हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पोस्ट में कहा, "तानाशाही चरम पर है मैं इस वक़्त श्रीनगर में हूँ। लोकतंत्र में हक़ के लिए आवाज़ उठाना आंदोलन करना हमारा संवैधानिक अधिकार है।" आप सांसद संजय सिंह ने आगे कहा कि, "आज मेहराज मलिक की अवैध गिरफ़्तारी के ख़िलाफ़ श्रीनगर में प्रेस कांफ्रेंस और धरना था लेकिन सरकारी गेस्ट हाउस को पुलिस छावनी बना दिया गया है। मुझे इमरान हुसैन और साथियों को गेस्ट हाउस से बाहर निकलने की इजाज़त नहीं है।"

संजय सिंह ने एक अन्य पोस्ट में लिखा, "बहुत दुःख की बात है जम्मू कश्मीर के कई बार मुख्यमंत्री रहे डॉक्टर फारूख अब्दुल्ला जी पुलिस द्वारा मुझे हाउस अरेस्ट किए जाने की ख़बर पाकर मुझसे मिलने सरकारी गेस्ट में आये उन्हें मिलने नहीं दिया गया। ये तानाशाही नहीं तो और क्या है?"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें