फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समीर वानखेड़े की पूर्व पत्नी के पिता का दावा- मुस्लिम हैं समीर, अभी भी पढ़ते हैं नमाज

Thu, 28 Oct 2021 04:25 PM IST
अमन शुक्ला वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

समीर वानखेड़े इन दिनों क्रूज ड्रग्स केस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. वानखेड़े पर रिश्वत से लेकर धर्म के मुद्दे तक घिरे हुए हैं.  इस बीच वानखेड़े की पहली पत्नी के पिता डॉ. जाहिद कुरैशी ने एक चौकाने वाला खुलासा किया है. जाहिद कुरैशी का कहना है कि- समीर वानखेड़े मुस्लिम हैं. तभी तो बेटी की शादी उनसे करवाई. वानखेड़े की मां रिश्ते के लिए घर आई थीं. रिश्ते की बात के करीब 3 साल बाद शादी हुई. वानखेड़े की मां धर्म को मानने वाली थीं. वानखेड़े का पूरा परिवार मुस्लिम है और वो रोजा रखते थे और नमाज भी पढ़ते थे. साथ ही उन्होने कहा कि अगर समीर हिन्दू होते तो वो अपनी बेटी की शादी उनके साथ कतई नहीं करते. इतना ही नहीं उन्होने आगे भी कई चौकाने वाले खुलासे करते हुए कहा कि दोनों की शादी अरेंज थी, लव मैरिज नहीं थी. 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें