बहराइच के बाद संभल में हिंसा भड़कने की घटना ने पुलिस की तैयारियों पर सवालिया निशान लगा दिया है। आलाधिकारियों के तमाम दिशा-निर्देश के बावजूद संभल में अचानक हालात बेकाबू होने की वजहों की तलाश की जा रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने पत्थरबाजी करने वाले अराजक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने का आदेश दिया है।