समाजवादी पार्टी की सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव के खिलाफ गलत टिप्पणी करने वाले मौलाना साजिद रशीदी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। संसद भवन में एनडीए के सांसदों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए महिलाओं के अपमान का मुद्दा उठाया और सपा सांसदों ने भी मौलाना को जमकर सुनाया है...
सपा सांसद इकरा हसन ने इस विवाद पर बोलते हुए कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि, सबसे बड़ी पंचायत की सदस्य पर ऐसी टिप्पणी करना बेहद शर्मनाक बात है... ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इनका सामाजिक बहिष्कार होना चाहिए, ये कोई धर्मगुरु नहीं हैं, किसी धर्म के ठेकेदार नहीं हैं। इन्हें किसी भी महिला पर ऐसी टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है।
साथ ही आपको बताते चलें कि डिंपल यादव के अपमान पर एनडीए भड़का और संसद परिसर में प्रदर्शन भी किया अब इस पर सपा सांसद का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि, '...अच्छा होता यदि वे लोग मणिपुर जैसी घटना के खिलाफ भी इसी तरह प्रदर्शन करते और महिलाओं के साथ खड़े होते।'