फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sachin Pilot On Vote Theft : कथित वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का हल्ला बोल, क्या बोले सचिन पायलट ?

Tue, 16 Sep 2025 04:13 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

 कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा, "बहुत बड़ी वोट चोरी की गई थी और उसके प्रमाण राहुल गांधी ने पूरे देश के सामने पेश किए थे। उसके बाद हमने चुनाव आयोग से कुछ सवाल पूछे थे। हम सब जानते हैं कि देश के मुख्य चुनाव आयोग ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। राहुल गांधी द्वारा उजागर किए गए तथ्यों की जांच करने के बजाय, उन्होंने उनसे हलफनामा मांगा। हमने मतदाता सूची और मतदाताओं के नाम जोड़ने या काटने से जुड़े जो सवाल उठाए थे, उन पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। बिहार में लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे जा रहे हैं

वोट चोरी का मुद्दा अब बिहार से छत्तीसगढ़ तक पहुंच चुका है. सियासी हलकों में वोट चोरी का मुद्दा गरमाया हुआ है. कांग्रेस के कद्दावर नेता एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं. रायगढ़ से लेकर भिलाई तक वे “वोट चोर, गद्दी छोड़” नारे के साथ रैली और पदयात्रा में शामिल होंगे. माना जा रहा है कि उनके इस दौरे से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह देखने को मिलेगा, वहीं बीजेपी सरकार के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश भी तेज होगी.

रायगढ़ से दौरे की होगी शुरुआत: छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का तीन दिवसीय दौरा 16 सितंबर से शुरू होगा. उनका यह दौरा रायगढ़ से शुरू होकर भिलाई तक चलेगा. इस दौरान वे रायगढ़, कोरबा, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, राजनांदगांव, दुर्ग और भिलाई में विशेष अभियान चलाएंगे. यहां वे कांग्रेस के अभियान “वोट चोर, गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान और पदयात्रा” में शामिल होंगे.
16 सितंबर को वे दिल्ली से हवाई मार्ग द्वारा झारसुगुड़ा (ओडिशा) पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से रायगढ़ आएंगे. रायगढ़ में हस्ताक्षर अभियान और पदयात्रा के बाद शाम को वे कोरबा जाएंगे और रैली को संबोधित करेंगे. उनका रात का प्रवास भी कोरबा में रहेगा.  17 सितंबर को सचिन पायलट का काफिला कोरबा से निकलकर रतनपुर और तखतपुर पहुंचेगा, जहां स्थानीय कार्यक्रम और रैली आयोजित की जाएगी. इसके बाद वे मुंगेली और बेमेतरा में भी वोट चोर, गद्दी छोड़ रैली को संबोधित करेंगे. शाम को उनका काफिला राजनांदगांव पहुंचेगा, जहां रात्रि विश्राम रहेगा.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें