आगरा-मथुरा नेश्नल हाई-वे दो पर बलदेव से RLD विधायक पूरन प्रकाश और उनके समर्थक ने टोलकर्मी को थप्पड़ मारा। टोलकर्मी की गलती सिर्फ इतनी रही कि उसने आम लोगों की लेन से गुजर रही विधायक जी की गाड़ी से टोल मांग लिया। पूरा मामला टोल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला 29 अक्टूबर का है। हालांकि, अब तक टोलकर्मी की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। विधायक पूरन प्रकाश भी घटना से इनकार कर रहे हैं। लेकिन सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि विधायक जी ने टोलकर्मी को थप्पड़ रसीद किया।