फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJD Meeting: तेजस्वी यादव के घर पर RJD की समीक्षा बैठक, बिहार चुनाव परिणाम के खिलाफ कोर्ट जाने की चर्चा

Mon, 17 Nov 2025 09:04 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

RJD Meeting: बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त मिलने के बाद तेजस्वी यादव ने राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेताओं के साथ समीक्षा बैठक की। यह बैठक करीब चार घंटे तक बैठक चली। राजद नेताओं के साथ तेजस्वी ने बिहार विधानसभा चुनाव में हार की समीक्षा की गई। इसमें बाद तेजस्वी को विधायक दल का नेता चुन गया।

बैठक में विधायक आलोक मेहता ने कहा कि चुनाव के गड़बड़ी हुई है। इसीलिए ऐसा चौंकाने वाला परिणाम आया है। इसके साथ ही बैठक में बिहार चुनाव के परिणाम को लेकर कोर्ट जाने पर भी चर्चा हुई। इसे लेकर महागठबंधन के नेताओं की भी राय ली जाएगी। 

राजद की बैठक संपन्न होने के बाद RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, "बैठक में सब लोगों ने तेजस्वी यादव को विधायक दल का नेता चुन लिया है। समीक्षा बैठक में स्पष्ट तौर पर सभी ने अपनी बातें रखी हैं। जनादेश पर भी लोगों ने राय प्रकट की। जो जनादेश आया है, उसे ना बिहार की आवाम हजम कर रही है ना नेता हजम कर रहे हैं।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें