फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Religion Conversion: कुशीनगर में छांगुर जैसे गैंग का खुलासा, धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का पर्दाफाश!

Fri, 25 Jul 2025 03:10 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जिसमें शमशाद नामक युवक ने एक 14 वर्षीय हिंदू लड़की को प्रलोभन देकर अपने साथ ले गया. उसका धर्मांतरण कराया. फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने लड़की का नाम नरगिस खातून रखकर उसका फर्जी आधार कार्ड भी बनवाया. पुलिस ने 12 जुलाई को लड़की के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज किया और टीमें गठित की गईं. 24 जुलाई को शमशाद को नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया.  इसके बाद मुस्लिम युवक शमशाद ने हिन्दू लड़की का नाम नरगिस खातून रखकर उसका फर्जी आधार कार्ड भी बनवा दिया. इसके बाद वह केरल राज्य से सटे आंध्र प्रदेश में रहने लगा वहीं एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने बताया, "जनपद कुशीनगर में 6 नाबालिग लड़कियों की सकुशल बरामदगी कराते हुए धर्मांतरण के मामले में संलिप्त कई गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है... रामकोला में गिरोह 3 नाबालिग लड़कियों को मुंबई ले गए थे। जहां से उनकी सकुशल रिकवरी कराई गई और 4 लोग गिरफ़्तार किए गए।"

नाबालिग के परिजनों ने जब पुलिस से गुहार लगाई तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लड़की की खोजबीन शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को जो साक्ष्य मिले. वह होश उड़ाने वाले थे. पुलिस ने सबसे पहले जाल बिछाकर नाबालिग युवती और मुस्लिम युवक को पडरौना बुलाया. फिर उसे गिरफ्तार कर लिया. इसके बाद पुलिस ने शमशाद से पुलिसिया लहजे में पूछताछ किया तो उसने सारा राज बता दिया. पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने आज प्रेस कांफ्रेंस में आज इसका खुलासा किया है. पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा ने बताया है कि लव जिहाद के खिलाफ कार्यवाही जारी रहेगी. इसी क्रम में आज नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र की रहने वाली एक नाबालिग हिंदू लड़की को उसी थाना क्षेत्र का रहने वाला शमशाद उर्फ मुन्ना बहला फुसला कर भगा ले गया था. उसका धर्म परिवर्तन करा कर उसके साथ दुष्कर्म किया था. युवती को सकुशल बरामद कर लिया गया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है.
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें