फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Attack on CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले राजेश खीमजी की मां ने क्या कहा?

Wed, 20 Aug 2025 03:50 PM IST
पल्लवी कश्यप वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले के मामले में नया मोड़ सामने आया है। आरोपी की मां ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उसका बेटा किसी भी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा नहीं है। राजेश खिमजी की मां भानु बेन ने बताया कि मेरा एक ही बेटा है। उसकी उम्र 41 साल है। वो उज्जैन गया हुआ था। वहां से वो दिल्ली चला गया था। एक दिन पहले मेरी उसके साथ बात हुई थी। वो कुत्तों के साथ गायों की भी देखरेख करता था। वो पशुओं से बहुत प्रेम करता था। उसका किसी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा हुआ। उसने दिल्ली की सीएम पर हमला क्यों किया ये तो पता नहीं है। जानकारी के अनुसार, पहले राजेश खिमजी ने सीएम रेखा गुप्ता को कुछ पेपर दिखाया। इस दौरान अचानक उसने उन्हें थप्पड़ मारने की कोशिश की। पास में खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उसे तुरंत पकड़ लिया। उसे सिविल लाइंस थाने में लाकर जिला पुलिस और स्पेशल सेल की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही पता चलेगा कि आखिर आरोपी ने सीएम पर हमला क्यों किया। क्या इसके पीछे कोई साजिश है?

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें