पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11,300 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के बाद रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। खबरों के मुताबिक आरबीआई ने बैंकों से अपने कोर सिस्टम SWIFT से लिंक करने को कहा है। आरबीआई ने यह काम करने के लिए डेडलाइन 30 अप्रैल तक दी गई है। लेकिन सवाल ये कि आखिर ये SWIFT तकनीक है क्या? तो आइए आपको बताते हैं इस खास तकनीक के बारे में।