नोटबंदी के 35वें दिन आरबीआई ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कालेधन पर बैंकों को सतर्क रहने को कहा है। आरबीआई ने कहा, अगर किसी बैंक में कालेधन को सफेद करने का खेल चल रहा है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। कालेधन को रोकने के लिए ही नोटबंदी का ऐलान किया गया था, लेकिन रोज कहीं न कहीं से ईडी की छापेमारी में लाखों, करोड़ों की तादाद में नई और पुरानी बरामद हो रही है।आरबीआई ने नोटबंदी के आंकड़े भी जारी किए। जिसके मुताबिक 10 दिसंबर तक बैंकों में 12 करोड़ 44 लाख रुपये के पुराने नोट बैंक में जमा किए और 4 करोड़ 63 लाख नए नोट जमा हुए। वहीं 10 नवंबर से 10 दिसंबर के दौरान एटीएम और काउंटर के जरिए कुल 4 करोड़ 61 लाख रुपये के नए नोट जनता को दिए जा चुके हैं।