फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रियंका गांधी और अरविंद केजरीवाल से भी होगी पूछताछ?

Mon, 06 Jul 2026 07:52 PM IST
Suresh Kumar Shah वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Ram Mandir Donation Scam: अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद के बीच विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) ने जांच एजेंसी से बड़ी मांग की है। वीएचपी का कहना है कि निष्पक्ष जांच के लिए आरोप लगाने वालों से भी तथ्यों और सबूतों की जानकारी लेना जरूरी है।

वीएचपी के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने अयोध्या के डीएसपी और मामले के जांच अधिकारी अशुतोष तिवारी को पत्र लिखकर कहा है कि जिन नेताओं ने सार्वजनिक मंचों पर मंदिर के चढ़ावे में चोरी या घोटाले के आरोप लगाए हैं, उनके बयान भी जांच के दौरान दर्ज किए जाएं। आलोक कुमार ने अपने पत्र में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव समेत अन्य नेताओं का जिक्र किया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें