राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित हुए 68वें गणतंत्र दिवस समारोह में पहली बार एनएसजी कमांडोज ने मार्च किया। नेशनल सेक्युरिटी गार्ड के 60 कमांडोज के दस्ते ने परेड के दौरान काली पोशाक पहनी और एमपी 5 विशेष असाल्ट राइफल से लैस एनएसजी के इन जांबाजों ने राजपथ पर अपनी दक्षता का मुजाहिरा किया। राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने इस मार्चपास्ट की सलामी ली। वहीं दूसरी तरफ इस बार गणतंत्र दिवस परेड इसीलिए भी खास रही कि क्योंकि राजपथ पर पहली बार स्वदेशी फाइटर प्लेन ‘तेजस’ ने भी उड़ान भरी। फ्लाई पास्ट में भारत के इस स्वदेशी लड़ाकू विमान ‘तेजस’ ने अपना दम दिखाया। इसने बीकानेर के नाल से उड़ान भी। तेजस 50 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ान भर सकता है।