इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में शिलांग पुलिस को एक और नया सबूत मिला है। शिलांग SIT की टीम प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स को उसके ससुराल रतलाम लेकर पहुंची। वहां पर एसआईटी ने तलाशी ली तो किचन से एक बैग मिला है। एसआईटी की टीम ने बैग में रखे सामान का पंचनामा बनाया और अपने कब्जे में ले लिया। सूत्रों के अनुसार इस बैग में सोनम के लैपटॉप का होना बताया जा रहा है। दरअसल, शिलांग पुलिस शिलोम जेम्स के साथ कार से उसके ससुराल रतलाम में मंगल मूर्ति कॉलोनी पहुंची। एसआईटी के साथ शिलोम जेम्स की पत्नी और साली भी मौजूद थी। बताया जा रहा है कि उसके ससुर मनोज गुप्ता म्यूचुअल फंड का काम करते हैं मकान उन्हीं के नाम पर है।
इस मकान में पिछले 10 से 15 दिनों से ताला लगा हुआ है। यहां पर तलाशी के बाद शिलांग पुलिस इंदौर के लिए रवाना हो गई। सूत्रों के अनुसार जो बैग शिलांग पुलिस ने जब्त किया है उसमें सोनम की जूलरी का होना भी बताया जा रहा है। बता दें कि शिलांग एसआईटी की टीम को सोनम के लैपटॉप और जूलरी की तलाश थी। जिसको लेकर वह शनिवार को फिर से शिलोम जेम्स के साथ इंदौर पहुंची। इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर टीम ने शिलोम जेम्स के घर की तलाशी ली। पुलिस को आशंका थी कि शिलोम ने ही सोनम के गहने छुपाए हैं। इन्ही की तलाशी के लिए टीम शिलोम को उसकी पत्नी और साली के साथ लेकर रतलाम पहुंची थी। जांच के बाद शिलांग एसआईटी की टीम रतलाम से इंदौर पहुंची है। वहीं शिलांग पुलिस द्वारा सिलोम को लेकर इंदौर आने पर डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश डंडोतिया ने क्या कुछ कहा है .. वो भी सुनिए
इससे पहले शनिवार रात को SIT टीम ने इंदौर क्राइम ब्रांच के साथ मिलकर महालक्ष्मी नगर स्थित शिलोम जेम्स के निवास की तलाशी ली थी। आधे घंटे की तलाशी में पुलिस ने कुछ दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच की। पुलिस को शक है कि सोनम के काले बैग से गायब गहने शिलोम ने ही गायब किए हैं, जिनकी तलाश रतलाम और इंदौर दोनों जगह की जा रही है। इससे पहले गुरुवार को शिलांग SIT ने तीन मुख्य आरोपियों- बिल्डिंग मालिक लोकेंद्र सिंह तोमर, शिलोम जेम्स और सिक्योरिटी गार्ड बलवीर अहिरवार को इंदौर से शिलॉन्ग ले जाकर स्थानीय कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को 6 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
पूछताछ और बरामदगी की कार्रवाई इन्हीं की रिमांड के दौरान की जा रही है। रविवार को टीम रतलाम के मंगल मूर्ति कॉलोनी पहुंची, जहां शिलोम का ससुराल है। यह मकान मनोज गुप्ता का है, जो म्यूचुअल फंड से जुड़े कामकाज में सक्रिय हैं। मनोज की बेटी से शिलोम की शादी हुई है। जानकारी के अनुसार पिछले 10–15 दिनों से यह मकान बंद पड़ा था। पुलिस टीम के साथ आई दो महिलाएं शिलोम की पत्नी और साली बताई जा रही हैं। शिलांग SIT की टीम ने शिलोम के ससुर के मकान की 1 घंटे तलाशी की। यहां से टीम को एक बैग मिला। जिसमें एक लैपटॉप होना बताया जा रहा है। जब्त कर पुलिस शिलोम को लेकर इंदौर लौट गई। शिलोम के साथ टीम उसकी पत्नी और साली को इंदौर से लाए थे लेकिन सर्चिंग के बाद उसे रतलाम में छोड़ गए।लोकेंद्र सिंह तोमर , शिलोम जेम्स और बलवीर अहिरवार के खिलाफ सबूत मिटाने और उनसे छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है। राजा की हत्या के बाद सोनम इंदौर में जिस फ्लैट में रुकी थी, वह लोकेंद्र का है, जिसे शिलोम ने किराए पर चलाने ली थी। यहां बलवीर कारपेंटर का काम करता था।