कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने नोटबंदी के मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बोला है। लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद राहुल ने कहा कि वो बहस में बोलने के लिए तैयार हैं, लेकिन प्रधानमंत्री लोकसभा से भाग रहे हैं। राहुल ने कहा कि नोटबंदी के नाम पर अब तक का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है और वो सदन में जब इसका खुलासा करेंगे तो सियासत में भूकंप आ जाएगा।