फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Nikay Chunav Results: Arvind Kejriwal जीत से हुए गदगद, BJP पर जमकर साधा निशाना | Congress

Sat, 30 May 2026 01:07 PM IST
Shruti वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले हुए शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत के बाद पार्टी नेतृत्व ने इसे भगवंत मान सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर बताया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया और प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने चुनाव परिणामों को जनता के भरोसे और भाजपा विरोधी संदेश से जोड़कर पेश किया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ने ऐतिहासिक समर्थन देकर भगवंत मान सरकार के कामों को सराहा है। उन्होंने दावा किया कि ग्रामीण निकायों के बाद अब शहरी क्षेत्रों में भी आम आदमी पार्टी की मजबूत पकड़ साबित हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि कुछ लोग पार्टी को शहरों में कमजोर बता रहे थे, लेकिन निकाय चुनाव के नतीजों ने यह धारणा गलत साबित कर दी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें