फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab Flood Crisis: पंजाब बाढ़ राहत पैकेज पर कांग्रेस ने पत्र लिखकर कर दी ये बड़ी मांग!

Sat, 13 Sep 2025 04:21 AM IST
भास्कर तिवारी वीडियो डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पंजाब में बाढ़ राहत के लिए दिए गए 1600 करोड़ रुपये पैकेज को भले ही आम आदमी पार्टी के मंत्री नाकाफी बता कर उसकी निंदा कर रहे हो लेकिन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। मुख्यमंत्री के केंद्र सरकार के प्रति सुरों में भी नरमी आई है। 20 दिन पहले तक जहां मुख्यमंत्री कह रहे थे कि केंद्र के पास क्यों जाए। अब मुख्यमंत्री ने कहा हैं कि वह जल्द ही प्रधानमंत्री या गृह मंत्री से मिलने के लिए दिल्ली जाएंगे। इसके लिए वह समय ले रहे हैं। इस बात की पुष्टि खुद भगवंत मान ने की है। जबकि कांग्रेस अब इस मुद्दे पर खुलकर बोल रही है .दरअसल पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा, "प्रधानमंत्री को हमने पत्र लिख कर कहा है कि हमें आप सहायता दें। 1600 करोड़ की राहत राशि हमारे लिए काफी नहीं है क्योंकि हमारा काफी नुकसान हुआ है। 50,000 करोड़ का पंजाब में बाढ़ के दौरान नुकसान हुआ है। हजारों घर, लाखों एकड़ जमीन और लाखों पशु जा चुके हैं... SDRF का 12,500 करोड़ रुपये भी नहीं दिया गया है. आप यह जानते हैं कि पंजाब में जहां पर बाढ़ आई है वहां पर 1600 करोड़ से गुजारा नहीं होगा। आप हमारे साथ भेदभाव ना करें। हमने 50 हजार करोड़ की मांग की, आप कम से कम 25 हजार करोड़ तो दें.

आपको बता दें कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को बाढ़ राहत कार्यों की समीक्षा की और उसके उपरांत करीब 40 मिनट तक पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश भाजपा नेता सुनील जाखड़ से लेकर शिअद के प्रधान सुखबीर बादल तक पर राजनीतिक हमले किए लेकिन केंद्र वह प्रधानमंत्री के खिलाफ कोई कमेंट्स नहीं किया। बता दें कि प्रधानमंत्री 9 सितंबर को पंजाब के दौरे पर आए थे। इस दौरान मुख्यमंत्री अस्पताल में भर्ती थे। प्रधानमंत्री ने बाढ़ राहत के लिए 1600 करोड़ रुपये के राहत पैकेज की घोषणा की। साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास 12,000 करोड़ रुपये आपदा प्रबंधन कोष में पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें