बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को यूनिसेफ की ग्लोबल गुडविल अंबेसडर बनाया गया है। ये घोषणा फुटबालर डेविड बेकहम और ब्रिटिश बाल कलाकार मिली बॉबी ब्राउन ने यूनिसेफ के 70वें स्थापना दिवस समारोह में की। इस मौके पर देसी गर्ल ने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए साथ मिलकर काम करने की अपील की। प्रियंका ने अपनी इस खुशी को इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हुए यूनिसेफ इवेंट की तस्वीरें पोस्ट कीं ।इन तस्वीरों में प्रियंका डेविड बेकहम, हॉलीवुड एक्टर जैकी चैन और बॉबी ब्राउन के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।