राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने राष्ट्रपति भवन में रोजा इफ्तार पार्टी रखी। पार्टी में राजनीतिक जगत के लोगों और राष्ट्रपति के कुछ खास मेहमानों ने शिरकत की। राष्ट्रपति ने पार्टी के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि ऊपरवाला रमजान के इस पाक महीने में सबको बरकर दे साथ ही देश में एकता बनाए रखें। राष्ट्रपति भवन में प्रणब मुखर्जी की बतौर राष्ट्रपति ये आखिरी रोजा इफ्तार पार्टी है।