अगले महीने होने वाले राष्ट्रपति चुनाव की सियासी कवायद तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को 14 सदस्यीय प्रबंध समिति बनाई है। केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को इसका संयोजक बनाया गया है। उधर, विपक्ष ने 21 जून को शरद पवार की अध्यक्षता में बैठक बुलाई है।