कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने राफेल डील पर पीएम मोदी और अरुण जेटली को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि इस मुद्दे पर पीएम मोदी की चुप्पी इस बात का सबूत है कि वो दुनिया के सामने अपना अपराध कबूल कर रहे हैं। इसी साथ ही प्रमोद तिवारी ने पीएम मोदी और अरुण जेटली को इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ने की चुनौती भी दी है।