दिल्ली में दिवाली पर पटाखे ना फोड़ने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लोगों ने ताख पर रखकर इतनी आतिशबाजी की, कि एक बार फिर राजधानी दिल्ली धुएं के गुबार में बदल गई है। रात भर दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने जमकर आतिशबाजी की जिसके बाद एक बार फिर खुली हवा में सांस लेना दुशवार हो गया है