जेटली मानहानि केस में अरविंद केजरीवाल की ओर से पैरवी कर रहे वरिष्ठ वकील रामजेठमलानी की फीस का मुद्दा बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच नई जंग की वजह बन गया है। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने केजरीवाल पर जनता के धन पर डाका डालने का आरोप लगाया तो मनीष सिसोदिया ने कहा कि केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री की तौर पर केस लड़ रहे हैं, इसलिए केस का खर्च भी सरकार ही देगी। इस बीच जेठमलानी ने केजरीवाल की ओर से मुफ्त में केस लड़ने का ऐलान कर मामले को नया मोड़ दे दिया है।