बुधवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने जहां पूर्व की यूपीए सरकार पर निशाना साधा वहीं अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते नजर आए। पीएम ने जन धन योजना सहित तमाम योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि हम लगातार देशहित और युवाहित में काम कर रहे हैं। पीएम मोदी फिक्की की 90वीं वर्षगांठ पर दिल्ली के विज्ञान भवन में बोल रहे थे।