फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में कही ये बड़ी बात, ‘मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए’

वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम Updated Sun, 28 Nov 2021 03:15 PM IST

प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात का 83 वां एपिसोड रविवार को प्रसारित हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने आयुष्मान योजना, स्टार्टअप और पर्यावरण के संदर्भ में बातचीत की इसके अलावा आजादी के अमृत महोत्सव पर चर्चा करते हुए शहीदों को नमन किया।  आयुष्मान भारत योजना के 1 लाभार्थी से बात करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मन की बात में ऐसी बात कही कि यह चर्चा का विषय बन गई। दरअसल 1 लाभार्थी ने बातचीत के दौरान प्रधानमंत्री मोदी से कहा कि मैं आपको हमेशा सत्ता में देखना चाहता हूं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि मुझे सत्ता में रहने का आशीर्वाद मत दीजिए। मेरे लिए पद, सत्ता के लिए है ही नहीं, पद सेवा के लिए है। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं आज भी सत्ता में नहीं हूं और भविष्य में भी सत्ता में जाना नहीं चाहता। प्रधानमंत्री की मन की बात का अंश खबरों की सुर्खियां बन गया और उनके इस कथन की चर्चा तेज हो गई।      

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें