PM Modi Gift Melody Toffee To Meloni: लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बड़ा हमला बोला है। राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे, ये नेतृत्व नहीं नौटंकी है।
राहुल गांधी ने 20 मई को अपने ट्वीट में लिखा, "आर्थिक तूफान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफा बाँट रहे हैं! किसान, युवा, महिलाएँ, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं - PM हंसकर रील बना रहे हैं, और BJP वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।"