राष्ट्रपति भवन में 'प्रेसिडेंट प्रणब मुखर्जी ए स्टेट्स्मन' नाम की एक किताब के लोकार्पण समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की जमकर तारीफ की। जुलाई में ही प्रणब मुखर्जी का राष्ट्रपति के तौर पर कार्यकाल समाप्त हो रहा है। ऐसे में भावुक होते हुए पीएम मोदी ने राष्ट्रपति मुखर्जी को प्रेरणा स्त्रोत और पिता की तरह बताया।