फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana 21st Installment Date: पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त कब होगी जारी?

Sat, 09 Aug 2025 12:57 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

PM Kisan Yojana 21st Installment Date: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की अब तक कुल 20 किस्तें जारी की जा चुकी हैं। 2 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में इस योजना की 20वीं किस्त जारी की थी। 20वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद किसान अब यह जानना चाहते हैं कि सरकार 21वीं किस्त कब जारी कर सकती है? 21वीं किस्त कब जारी होगी, इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में यह कहा जा रहा है कि सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त आने वाले नवंबर महीने में जारी कर सकती है।

बता दें कि, पीएम किसान योजना के अंतर्गत हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है, लेकिन इस बार 20वीं किस्त जारी होने में थोड़ी देरी हुई। जहां 19वीं किस्त फरवरी 2025 में जारी हुई थी, तो इस हिसाब से 20वीं किस्त जून या जुलाई तक जारी होनी थी, लेकिन देरी के कारण ये किस्त 2 अगस्त 2025 को जारी हुई। पर माना जा रहा है कि 21वीं किस्त अपने सही समय यानी चार महीने के अंतराल पर ही जारी होगी।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में से एक है। इस योजना की शुरुआत खासतौर पर देश के करोड़ों किसानों को आर्थिक सहायता पहुंचाने के लिए की गई है। केंद्र सरकार ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत सरकार देश के किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हालांकि, 6 हजार रुपये की इस आर्थिक मदद को सीधे एक साथ नहीं दिया जाता है बल्कि इसे सालाना 3 किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत भारत सरकार देश के किसानों के खाते में 2 हजार रुपये की राशि डीबीटी के जरिए ट्रांसफर करती है। इन तीन किस्तों को 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। इस कारण किसानों को अलग अलग सीजन में बीज, खाद और अन्य छोटी मोटी कृषि जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें