पटना के बिहटा में भीषण सड़क हादसे में चार बच्चों की मौत हो गई। वहीं, आठ बच्चे और टेम्पो ड्राइवर की हालत गंभीर है। शुक्रवार दोपहर सभी बच्चे टेम्पो में बैठकर सनराइज स्कूल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पो के परखच्चे उड़ गए।