केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार देने का ऐलान कर दिया है। इस बार की सूची में हरियाणा से ओलंपियन साक्षी मलिक का नाम शामिल है। इसके अलावा विराट कोहली, दीपा कर्माकर, मशहूर शेफ संजीव कपूर, नरेंद्र कोहली, गायक कैलाश खेर, अनुराधा पौडवाल, संगीतकार टीएन मूर्ति, साहित्यकार अली अहमद, प्रोफेसर हरि किशन सिंह को पद्मश्री सम्मान दिए जाने की घोषणा की है।