दिल्ली के नेहरू स्टेडियम के पास लोधी रोड पर एक स्पोर्ट्स कार हादसे का शिकार हो गई। चश्मदीदों के हिसाब से कार सवार ने बहुत तेजी से कार मोड़ी और कार खंबे से टकरा गई। इस हादसे में कार का पिछला टायर बॉडी से अलग हो गया हालांकि राहत की बात ये रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं चश्मदीदों ने ये भी बताया कि कैसे शराब के नशे में लड़कियों को देखने के चक्कर में ये हादसा हुआ।