फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रिया सुले के समर्थन में विपक्षी पार्टियां, शिवसेना की तरह न हो जाए एनसीपी का हश्र?

Thu, 04 May 2023 04:55 PM IST
कुलभूषण राजदेव वीडियो डेस्क अमर उजाला.कॉम

एनसीपी संस्थापक शरद पवार के पार्टी चीफ का पद छोड़ने से महाराष्ट्र की सियासत में तूफान उठा हुआ है। एनसीपी नेता उन्हें इस्तीफा वापस लेने के लिए मनाने की कोशिशों में लगे हुए हैं लेकिन पवार अपने फैसले पर अडिग दिख रहे हैं। बवंडर भले एनसीपी के भीतर उठा है लेकिन पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस समेत विपक्ष की नजर तो है ही, बीजेपी ने भी करीबी निगाह रखी हुई है। पूरे सियासी बवंडर में 3 किरदार बेहद अहम हैं। एक तो शरद पवार खुद। दूसरी उनकी बेटी। तीसरे किरदार हैं पवार के भतीजे अजित। शरद पवार जैसे कद्दावर नेता के अहम फैसले से राष्ट्रीय स्तर पर भी हलचल तेज है। मंगलवार को उन्होंने जैसे ही इस्तीफे का ऐलान किया, उसके कुछ देर बाद ही सुप्रिया सुले के पास कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का फोन पहुंचा। डीएमके चीफ और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी सुले से बातचीत की।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें