विपक्ष ने पांच राज्यों में चुनाव से पहले एक फरवरी को आने वाले आम बजट को रोकने की मांग की है। इस सिलसिले में सभी विपक्षी पार्टियों के नेता चुनाव आयोग पहुंचे। विपक्ष की मांग है कि पांच राज्यों में चुनाव से पहले बजट को रोका जाए। यूपी, पंजाब, गोवा समेत 5 राज्यों में चुनाव से पहले मोदी सरकार 1 फरवरी को बजट पेश करेगी। कांग्रेस समेत विपक्ष की 16 पार्टियों ने इस पर एतराज जताया है। विपक्षी दलों का कहना है कि अगर बजट चुनाव से ठीक पहले पेश हुआ तो बीजेपी इसे चुनाव में भुनाने की कोशिश करेगी।