फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 जनवरी को आगामी आदेश तक सुप्रीम कोर्ट ने तीनों कृषि कानूनों पर लगाई थी रोक!

Sat, 20 Nov 2021 02:46 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

भले ही प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को देश के सामने कृषि कानूनों को रद्द करने का एलान कर दिया हो पर आपको बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद यह कानून पहले ही मृत थे।  दरअसल इस साल 12 जनवरी को आगामी आदेश तक इनके तीनों कानूनों के अमल पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी थी। शीर्ष अदालत ने किसान संगठनों और सरकार का पक्ष जानने के बाद एक विशेषज्ञ समिति का गठन किया था जिसे अपना निर्णय देना था। इस समिति ने 19 मार्च को अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को सौंपी थी लेकिन इस मामले में आगे कोई सुनवाई नहीं हुई चूंकि सरकार की तरफ से भी इस रोक को हटाने के लिए कोई प्रयास नहीं हुआ इसलिए इन कानूनों पर रोक जारी रही।  अगर तकनीकी रूप से देखें तो यह कृषि कानून कोर्ट के आदेश के बाद से मृत ही हैं। कुछ कानून के  जानकार यह भी कह रहे हैं कि क्योंकि सुप्रीम कोर्ट से इस पर रोक ही थी तो सरकार को कृषि कानून के रद्द करने का बहाना भी मिल गया।  आपको बता दें कि 20 सितंबर 2020 को तीनों कृषि विधेयक संसद में पारित हुए थे। इस साल 12 जनवरी 2021 को सुप्रीम कोर्ट ने कानूनों पर रोक लगा दी थी। 19 नवंबर यानी शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी ने इन तीनों कानूनों को वापस लेने की घोषणा कर दी इस बात के साथ कि शीतकालीन सत्र में इन कानूनों की वापसी पर चर्चा होगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें