फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Officer Attacked Viral Video: नगर निगम के अधिकारी पर हमला! मारपीट का वीडियो वायरल

Tue, 01 Jul 2025 02:11 PM IST
आकाश शर्मा वीडियो डेस्क अमर उजाला

 भुवनेश्वर नगर निगम में सोमवार को एक वरिष्ठ अधिकारी पर भाजपा पार्षद और उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोपी बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू को कार्यालय से घसीटकर बाहर ले गए और मारपीट की गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें कुछ लोग अधिकारी को घसीटकर बाहर ले जा रहे हैं और उनसे मारपीट कर रहे हैं। एक आरोपी तो अधिकारी के चेहरे पर लात मार रहा है। घटना के बाद पूर्व सीएम नवीन पटनायक और मेयर ने भाजपा को घेरा है। जबकि ओडिशा प्रशासनिक संघ ने हड़ताल का एलान किया है। 

बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त रत्नाकर साहू सोमवार को अपने कार्यालय में जन सुनवाई कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोग उनके चैंबर में घुस आए और उनका कॉलर पकड़ लिया। आरोपियों ने एक भाजपा नेता जग भाई से गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया और अधिकारी को घसीटकर ले जाने लगे और अपनी कार में ले जाने की कोशिश की।

अधिकारी साहू ने बताया कि सुबह 11:30 बजे जनसुनवाई के दौरान पार्षद जीवन राउत समेत पांच लोग मेरे कार्यालय में घुस आए और कहने लगे तुमने जग भाई के साथ गलत व्यवहार किया। जब मैंने इससे इनकार कर दिया तो आरोपियों ने मेरे साथ अभद्रता और हाथापाई की। उन्होंने मुझे मेरे कार्यालय से बाहर खींचा और पिटाई की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

इस मामले पर मेयर सुलोचना दास ने बताया, "कल जो हुआ वह होना नहीं चाहिए था। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। एक वरिष्ठ अधिकारी पर हमला, किसी को भी स्वीकार्य नहीं है... उस समय साप्ताहिक शिकायत सुनवाई चल रही थी और संबंधित अधिकारी शिकायत सुनवाई के कार्य प्रभारी थे। लगभग 100 लोग अपनी शिकायतें लेकर आए थे। उसी समय 5 से 6 लोग वहां आए... उन्होंने उनसे कुछ पूछा और उसके बाद उन पर हमला किया... इस समय कोई भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। हमलावरों के ऊपर त्वरित कार्रवाई होनी चाहिए। मुझे खुशी है कि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हमने पुलिस को CCTV फुटेज दी है... लेकिन हमारी मांग है कि वह सभी लोग जो इस मामले में शामिल हैं उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए ताकि हमें सुरक्षित महसूस होगा..."
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें