कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा चुनाव आयोग पर "वोट चोरी" के आरोपों को लेकर NSUI और भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी दिल्ली की सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी है।
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने NSUI मुख्यालय से जंतर-मंतर तक एक विरोध मार्च निकाला। NSUI के अलावा भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी वोटर लिस्ट विवाद को लेकर दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन किया। 'हल्ला बोल मार्च' के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
इस बीच, कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने SIR के मुद्दे पर कहा, "केवल एक सीट नहीं है, बहुत सारी सीटे हैं। यह राष्ट्रीय स्तर पर किया जा रहा है और व्यवस्थित ढंग से किया जा रहा है। चुनाव आयोग जानता है और हम भी जानते हैं। पहले हमारे पास सबूत नहीं थे लेकिन अब हमारे पास सबूत हैं। हम संविधान की रक्षा कर रहे हैं और करते रहेंगे, रुकेंगे नहीं।"
वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, "राहुल गांधी ने जो प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कैसे सभी फर्जी वोट जोड़े गए हैं, नाम और पते, सब कुछ फर्जी है।"