बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की जीत के बाद नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। ऐसे में चलिए जानते हैं सीएम नीतीश कितनी संपत्ति के मालिक हैं। नीतीश कुमार साल में एक बार अपनी संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक करते हैं। ऐसे में बीते साल के अंत में बिहार सरकार की वेबसाइट पर इससे जुड़ी पूरी जानकारी शेयर की गई थी. इसमें बताया गया था कि 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने जा रहे नीतीश कुमार की कुल नेटवर्थ 1.64 करोड़ रुपये है. इसमें 21,052 रुपये नकद, लगभग 60,811 रुपये बैंक खातों में और 1.48 करोड़ रुपये की अचल संपत्ति शामिल है.